About Me
November 27, 2019 2025-11-22 18:36About Me
मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूँ
संतुलन जागरूकता से शुरू होता है
कार्मिक ऋण भाग्य से नहीं, बल्कि पिछले जन्मों के कर्मों से अर्जित किया जाता है
आइए सचेत विकल्पों के माध्यम से पुराने पैटर्न को तोड़ें
मेरा नाम दीप है, और मैं ज्योतिष एवं कार्मिक ऋण का विद्यार्थी हूँ। मैं लोगों के जीवन को अदृश्य रूप से प्रभावित करने वाली चीजों को समझने और संतुलित करने में मदद करने की हर संभव कोशिश करता हूँ ।
हालांकि ज्योतिष मेरा पेशा नहीं है, लेकिन यह हमेशा से मेरा जुनून रहा है। पेशे से मैं एक मार्केटिंग सलाहकार हूँ, और ज्योतिष मेरा शौंक हैं। व्यवसाय से परे, मुझे लोगों को उनकी मौजूदा जीवन यात्रा से जुड़े पिछले कर्मों के बारे में मार्गदर्शन करने से सच्ची संतुष्टि मिलती है।
पिछले जन्मों के कार्मिक ऋणों के बारे में परामर्श देने की शुरआत मेरे ऐसे एक व्यक्तिगत अनुभव से जुड़ी है, जिसने जीवन के बारे में मेरी समझ को झकझोर दिया।
वर्षों पहले, मैं कई अकथनीय असफलताओं और भावनात्मक उथल-पुथल से गुज़रा, जिनका कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं मिल रहा था। सब कुछ “सही” करने के बावजूद, चीजें बार-बार बिगड़ती हुई प्रतीत होती थी। इसी उथल-पुथल भरे दौर में मैंने ज्योतिष की ओर रुख किया।
ज्योतिष और कार्मिक ऋणों के बारे में पढ़ते-पढ़ते, मुझे न केवल भूतकाल, वर्तमान और भविष्य को समझने, बल्कि इन सबके पीछे छिपे आध्यात्मिक विज्ञान को जानने की समझ भी प्रपात हुई।
जन्म कुंडली और अंक ज्योतिष के विस्तृत अध्ययन और आत्मनिरीक्षण के बाद, मुझे अपने जन्म से जुड़े कुछ ऐसे पैटर्न दिखे, जिनकों जानने के बाद मुझे शांति, स्पष्टता और सही दिशा का ज्ञान मिला।
इस महत्वपूर्ण मोड़ ने मुझे कार्मिक ऋणों के संतुलन से जुड़े सिद्धांत में दृढ़ विश्वासी बना दिया।
मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु का मार्गदर्शन मिला—एक ऐसे गुरु जिनकी बुद्धि और दिव्य दृष्टि ने मुझे कर्म और भाग्य की सूक्ष्म परतों को समझने में मदद की। उनके मार्गदर्शन में ही मैंने असल धर्म को समझा। ज्योतिषीय और अंक ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि के माध्यम से कर्म असंतुलन को पहचाना और उसका समाधान करने में दूसरों की सहायता करना सीखा।
पिछले तकरीबन 25 वर्षों से, मैंने खुद को धार्मिक ग्रंथों, आधुनिक ज्योतिष पत्रिकाओं, अंक ज्योतिष ग्रंथों और कर्म सिद्धांत के अध्ययन के लिए समर्पित किया है। मैं निरंतर शोध करता हूँ, वास्तविक जीवन की कुंडली में पैटर्न का अवलोकन करता हूँ, और प्रसिद्ध मनीषियों और ज्योतिषियों की कृतियों को पढ़ता रहता हूँ क्योंकि मेरा मानना है कि ज्योतिष को समझने के लिए एक जीवनकाल भी पर्याप्त नहीं है।
किसी व्यक्ति के कर्म ऋण का विश्लेषण करते समय, मैं ज्योतिषीय और अंकशास्त्रीय दोनों सिद्धांतों को प्रयोग में लाता हूँ। ग्रहों की स्थिति, भावों की स्थिति, वक्री ग्रह, नोड्स और संख्यात्मक कंपनों को देखता हूँ जो अक्सर पिछले जन्मों के अनसुलझे सबकों की ओर इशारा करते हैं।
मैं अपनी सेवाएँ केवल पैसे के लिए नहीं देता, क्योंकि ज्योतिष मेरे लिए कोई पेशा नहीं है—यह एक पवित्र अभ्यास है, एक आत्मिक मिशन है। जब मैं परामर्श करता हूँ, तो हमेशा किसी को ठीक होने में मदद करने, उनके जीवन को बेहतर ढंग से समझने, या उनकी ऊर्जा को संतुलित मार्ग पर ले जाने के इरादे से करता हूँ।
मैंने अपनी अभी तक की ज्योतिष यात्रा में जो कुछ भी सीखा है, मैं उसे साझा करने के लिए यहाँ हूँ। यह किसी तरह की भविष्यवाणी के बारे में नहीं है; बल्कि आत्मकथन के बारे में है।
मेरा मकसद शून्य की तरफ जाना है और मैं हर उस इंसान की मदद करना चाहता हूँ जो कर्मों के बोझ को उठाए हुए है।
ज्योतिष शास्त्र हमें सबक सिखाता है कर्म प्रयास की मांग करता है
शिक्षा की शक्ति से खुद को सुसज्जित करें
ज्योतिष शास्त्र बताता है कि जीवन में सफलता की कुंजी किन लोगों के पास है।